- 4 Posts
- 1 Comment
“इंडियन हटाओ भारतीय लाओ ” आन्दोलन के प्रथम चरण में आज जनतांत्रिक जनता पार्टी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० मनोज श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में लखनऊ के हजरतगंज में जी० पी० ओ० के निकट महात्मा गाँधी की प्रतिमा स्थली पर सांकेतिक धरने की शुरुआत की तथा अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की अंग्रेज लोग भारत की आजादी से बहुत समय पहले से ही इंडियन शब्द का प्रयोग गुलामो , असभ्य तथा अपराधिक विचारों के लोगों के लिए किया करते थे जिसका प्रमाण विभिन्न साक्ष्यों से स्पष्ट है और इंडियन शब्द का प्रयोग उन्होंने भारतियों को अपमानित करने के लिए प्रयोग किया| आज़ादी के बाद उन्होंने भारत का नाम इंडिया साजिश के तहत रखा ताकि भारतियों के लिए अपमानित शब्द “इंडियन” का प्रयोग किया जा सके |उनके इस काम में तत्काल समय के कुछ चाटुकार नेताओं ने भी दिया |
आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे मा० मनोज श्रीवास्तव जी ने कहा अभी तो यह एक सांकेतिक धरना है तथा भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मांग कीगयी है यदि ११ अक्टूबर तक वांछित कार्यवाही नहीं हुयी तो 11 अक्टूबर को शंखनांद रैली का आयोजन किया जायेगा |
Read Comments